Sunday, May 3rd, 2026

10 साल बाद मिला गोविंदा परिवार! लाफ्टर शेफ में सुनीता आहूजा ने भांजे और बहू को लगाया गले

इस शनिवार लाफ्टर शेफ के नए एपिसोड ने घर बैठे हर दर्शक का दिल तब जीता जब शो पर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दस्तक दी. वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर इस स्पेशल एपिसोड में सुनीता बतौर गेस्ट बनकर आईं. ये एपिसोड कई मायनों में खास था. सुनीता करीब 10 साल बाद अपने भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह से मिल रही थीं. इस री-यूनियन के कई सारे प्रोमोज और क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए, जिन्हें देख लोगों का दिल भर आया.

शो पर सुनीता ने कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा को माफ किया. दोनों अपनी मामी के गले भी मिले, जो वाकई एक इमोशनल मोमेंट था. इस बीच कश्मीरा ने मामी सुनीता से कई सारी बातें कहीं और उनसे अतीत में जो कुछ हुआ, उसके लिए माफी मांगी. कश्मीरा ने अफसोस जताया कि गोविंदा की पत्नी उनके बच्चों के कई सारे जन्मदिन मिस कर गईं.

मामी सुनीता से कश्मीरा ने मांगी माफी
लाफ्टर शेफ के लेटेस्ट एपिसोड से एक क्लिप काफी वायरल है, जिसमें मामी सुनीता अपने भांजे कृष्णा और बहू के साथ खाना बना रही हैं. इस बीच कश्मीरा ने पुराने दिनों को याद किया, जब दोनों परिवारों के बीच नाराजगी थी. एक्ट्रेस ने गोविंदा की पत्नी से कहा- मैंने इतनी बार आपको कॉल करना चाहा. मेरा कई बार फोन पर हाथ गया.

'मेरे बच्चों का एक, दो... करीब आठ जन्मदिन चले गए, लेकिन आप उसमें कभी नहीं आईं. होली आई, दिवाली आई, आप नहीं आईं. मैंने आपको बुलाया भी नहीं, मुझे माफ कर दीजिए. मुझे आपसे डर लग रहा था.' बहू की बातें सुनकर सुनीता ने कहा कि समय की बात होती है. वो खुद वक्त पर भरोसा रखती हैं. कश्मीरा ने आगे सुनीता से कहा कि अब कोई भी छोड़कर चला जाए, लेकिन वो उन्हीं के साथ होंगी. सुनीता ने भी कहा कि वो जो हैं, एकदम सच्ची हैं.

कश्मीरा ने अपनी बातें खत्म करने के बाद मामी सुनीता से कहा कि वो उन्हें थोड़ा नमक खिला दें, ताकि वो बाद में कह सकें कि वे नमक हलाली करेंगी. बहू की बात सुनकर सुनीता जोर-जोर से हंसने लगीं और अपने हाथ से कश्मीरा को नमक खिला दिया. सास-बहू के बीच हुआ ये मोमेंट फैंस को काफी पसंद आ रहा है. आखिर कई सालों बाद दोनों परिवार के बीच हुई कड़वाहट खत्म हो गई है. सुनीता ने दिल से कृष्णा और कश्मीरा को माफ कर दिया है.

आखिर क्यों गोविंदा-कृष्णा के बीच हुआ था झगड़ा?
ये बात साल 2016 की बताई जाती है जब कृष्णा के टीवी पर अपने मामा गोविंदा को लेकर एक जोक क्रैक किया था. उनके मजाक से एक्टर भी खफा हो गए थे. इसके बाद परिवार का विवाद तब बढ़ा जब सोशल मीडिया पर कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने एक क्रिप्टिक ट्वीट किया, जिसमें माना गया कि उन्होंने गोविंदा पर निशाना साधा. सुनीता इस बात से काफी नाराज हुई थीं. उन्होंने कई सारे मीडिया इंटरव्यूज में कृष्णा और उनकी पत्नी को लेकर नाराजगी जाहिर की थी.

फिर गोविंदा ने भी कृष्णा के जोक्स पर सवाल खड़े किए. उनका कहना था कि टीवी शोज पर राइटर्स उनके भांजे से जानबूझकर मामा वाले जोक्स बुलवाते हैं, जिससे उन्हें दुख पहुंचा है. ऐसे करते-करते दोनों परिवार के बीच कड़वाहट बढ़ने लगी. हालांकि वक्त के साथ-साथ ये धीरे-धीरे खत्म हुई. साल 2024 में जब गोविंदा के पैर पर गलती से गोली लगी थी, तब कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा एक्टर और उनके परिवार से मिलने भी गए थे.

 

#Sunita Ahuja

Source : Agency

आपकी राय

12 + 9 =

पाठको की राय