Monday, July 27th, 2026

Bhopal Missing Cases: 24 घंटे में 10 लोग लापता, बच्चों के गायब होने से पुलिस अलर्ट

भोपाल 

राजधानी भोपाल में अचानक से लोगों के लापता होने के ग्राफ में सनसनीखेज ढंग से बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान ही शहर से नाबालिग बालिका समेत 10 लोग लापता हो गए हैं। खास बात ये है कि, लापता होने वालों में कोई 17 साल की बालिका है तो कोई 22 साल की लड़की। लापता होने वालों में 30 साल तक के लोग शामिल हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान शहर के अलग अलग थानों में दर्ज हुए गुमशुदगी के मामलों में सबसे अदिक तीन-तीन मामले कोलार और अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के हैं। इसके अलावा अशोका गार्डन, टीटी नगर, रातीबड़ और अवधपुरी थाना क्षेत्रों से भी गुमशुदगी की शिकायतें सामने आई हैं। जांच के दौरान कई परिवारों ने पुलिस को बताया कि, युवक - युवतियां घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटे हैं। कुछ मामलों में तो लापत लोगों के मोबाइल तक बंद आने लगे हैं।

अयोध्या नगर में तीन लापता
शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय गरिमा, 24 वर्षीय तनु और 22 वर्षीय मनीष के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई है। परिजन ने पुलिस को बताया कि, तीनों पढ़ाई के लिए घर से निकले थे, लेकिन अबतक वापस नहीं लौटे हैं।

पढ़ाई करने गई छात्रा, लेकिन अबतक नहीं लौटी
वहीं, अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा भी घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी है। परिजन ने पुलिस को बताया कि, वो पढ़ाई कर रही थीं। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला तो मां ने थाने पहुंचकर पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है।

कोलार से तीन गुमशुदगी के मामले
इसके अलावा शहर के कोलार थाना इलाके से भी गुमशुदगी के तीन मामले सामने आए हैं। क्षेत्र में रहने वाला 20 वर्षीय शिवकांत, 40 वर्षीय अमरजीत और 45 तुलसी राम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इन क्षेत्रों से भी गुमशुदगी की खबर
इसके अलावा टीटी नगर थाना क्षेत्र से युवती मुस्कान, रातीबड़ थाना क्षेत्र से 30 वर्षीय अनमोल सोनी और अवधपुरी से 16 वर्षीय बालिका लापता होने की शिकायत पुलिस के पास दर्ज हुई है।

तलाश में जुटी पुलिस
मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, गुमशुदगी की सूचना मिलते ही संबंधित थानों की टीमें सक्रिय रूप से तलाश में जुट गई हैं।

 

#missing

Source : Agency

आपकी राय

5 + 15 =

पाठको की राय