Friday, April 17th, 2026

सुख-शान्ति और समृद्धि की कामना, बिहार-मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व की दी बधाई

पटना।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने मकर संक्रांति और लोहड़ी पर्व परसमस्त प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को अपनी बधाई और शुभकामनायें दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेष में कहा है कि मकर संक्रांति और लोहड़ी का पर्वलोगों के लिए सुख, शान्ति और समृद्धि लायेगा।

मकर संक्रांति और लोहड़ी के पर्वों का सांस्कृतिक महत्व भी है। लोग इन पर्वों को हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह एवं सौहार्द्र के साथमनायें। मकर संक्रांति के पावन स्नान के बाद लोग चूड़ा, दही, तिलकुट खाते और खिलाते हैं,इससे परस्पर प्रेम और सद्भाव बढ़ता है। नये फसलों के घर आने की खुशी में लोहड़ी पर्वमनाया जाता है।

 

#Bihar#Chief Minister Nitish Kumar

Source : Agency

आपकी राय

3 + 9 =

पाठको की राय