Tuesday, April 21st, 2026

भोजन के वक्त दिशा का रखें ध्यान, नहीं तो आ सकती है धन की कमी

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। इस शास्त्र में घर की सभी दिशाओं के महत्व वर्णन किया गया है। ऐसा माना जाता है कि घर में वास्तु शास्त्र के नियम का पालन करने से अन्न-धन की बरकत बनी रहती है। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सही दिशा की तरफ मुंह करके भोजन करने से मानसिक शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही स्वास्थ्य में लाभ मिलता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि किस दिशा में मुंह करके भोजन करना शुभ होता है।

भोजन के समय किस दिशा में होना चाहिए मुंह?
    वास्तु शास्त्र के अनुसार, पूर्व दिशा की तरफ भोजन करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस नियम का पालन करने से मानसिक शांति मिलती है। साथ ही बीमारियां दूर रहती हैं।
    इसके अलावा उत्तर दिशा भी भोजन के लिए शुभ मानी जाती है। इस दिशा में मुंह करके भोजन करने से करियर में तरक्की के मार्ग खुलते हैं। सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। धन लाभ के योग बनते हैं, क्योंकि इस दिशा को धन के देवता कुबेर की मानी जाती है।
    जो व्यापार या नौकरी करते हैं। उनके लिए पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके भोजन करना शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और कारोबार में सफलता मिलती है। साथ ही घर में सुख-शांति का आगमन होता है।

भोजन के समय इस दिशा की तरफ न करें मुंह
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दक्षिण दिशा को यम की दिशा मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिशा की तरफ मुंह करके भोजन करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। साथ ही परिवार में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भोजन करते समय दिशा का ध्यान जरूर रखें। ऐसा न करने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

भोजन करते समय ध्यान रखें ये बातें
भोजन करते समय सदैव शांत रहना चाहिए। इस दौरान क्रोध या बहस करने से बचें। ऐसा माना जाता है कि इस गलती को करने से भोजन का सकारात्मक प्रभाव खत्म हो जाता है।
जिस स्थान पर आप भोजन कर रहे हैं। वहां पर पर्याप्त रोशनी जरूर होनी चाहिए। अंधेरे में भोजन करना शुभ नहीं माना जाता है।

 

 

#vastu

Source : Agency

आपकी राय

2 + 15 =

पाठको की राय