Friday, April 17th, 2026

तीन राज्यों की 296 सीटों पर वोटिंग खत्म, पुडुचेरी सबसे आगे, 4 मई को आएंगे चुनावी नतीजे

 नई दिल्ली

आज ( गुरुवार ) असम, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में जोरदार रुझान देखा गया। शाम 5 बजे तक प्राप्त आंकड़ों से तीनों राज्यों में मजबूत मतदाता भागीदारी का संकेत मिला है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पुडुचेरी में सबसे अधिक 86.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद असम में 84.42 प्रतिशत और केरल में 75.01 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। हालांकि यह अंतिम आंकड़ा नहीं है।

असम में सभी 126 विधानसभा सीटों पर एक चरण में मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक अनुमानित 84.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2021 के विधानसभा चुनावों के 82.04 प्रतिशत से अधिक है। प्रदेश में कड़ी टक्कर देखी जा रही है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रहा है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद सत्ता में वापसी का लक्ष्य लेकर चुनाव लड़ रही है।

असम के दलगांव विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 94.57 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि अमरी क्षेत्र में सबसे कम 70.40 प्रतिशत मतदान रहा। इस चुनाव में कुल 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य के 35 जिलों में फैले 31,490 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान चला।

केरल में सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शाम 6 बजे समाप्त हुआ। हालांकि, कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। निर्धारित समय के बाद भी कतार में खड़े मतदाताओं को टोकन जारी कर उन्हें वोट डालने की अनुमति दी गई। शाम 5 बजे तक केरल में 75.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2021 के 74.06 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। सभी मतदाताओं के वोट डालने के बाद अंतिम मतदान प्रतिशत जारी किया जाएगा।

वहीं, पुडुचेरी केंद्र शासित प्रदेश में 30 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान शाम 6 बजे समाप्त हुआ। समय सीमा से पहले पहुंचे मतदाताओं को कतार में इंतजार कर वोट डालने की अनुमति दी गई। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक यहां मतदान प्रतिशत 86 प्रतिशत से अधिक रहा। एनडीए पुडुचेरी में सत्ता बरकरार रखने का प्रयास कर रहा है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन स्थानीय स्वायत्तता और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर एआईएनआरसी के नेतृत्व वाले गठबंधन को सत्ता से बाहर करने की कोशिश में जुटा है।

पुडुचेरी में 86.92 प्रतिशत वोटिंग
 विधानसभा चुनाव में पुडुचेरी में सबसे अधिक मतदान दर्ज किया गया। यहां मतदान प्रतिशत 86.92 प्रतिशत रहा। इसके बाद असम में 84.42 प्रतिशत और केरल में 75.01 प्रतिशत मतदान हुआ

 असम में 5 बजे तक 84.42 प्रतिशत मतदान
 असम में विधानसभा चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक कुल 84.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मतदान प्रतिशत में काफी अंतर रहा। सबसे अधिक मतदान दलगांव विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया, जहां मतदान प्रतिशत 94.57 रहा। बताया गया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से जारी रही और मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान की अंतिम स्थिति मतदान समाप्त होने के बाद जारी की जाएगी।

 केरल में140 सीटों पर मतदान संपन्न
 केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए मतदान गुरुवार शाम 6 बजे संपन्न हो गया। हालांकि, मतदान समाप्त होने के बावजूद कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने कतार में खड़े लोगों को टोकन जारी किए और उन्हें वोट डालने की अनुमति दी गई। शाम 5 बजे तक राज्य में कुल 75.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2021 के पिछले विधानसभा चुनावों की तुलना में थोड़ा अधिक है।

 

 

#Assembly Elections 2026

Source : Agency

आपकी राय

13 + 6 =

पाठको की राय