Thursday, July 23rd, 2026

क्रिकेट से अध्यात्म तक! गुरु पूर्णिमा से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने किए प्रेमानंद महाराज के दर्शन

वृंदावन

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर आध्यात्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे. दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया. आश्रम तक पहुंचने के दौरान दोनों कीचड़ भरे रास्ते पर नंगे पैर चलते नजर आए, उनकी यही सादगी अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है, गुरु पूर्णिमा से ठीक पहले हुई इस यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कोहली हाल में इंग्लैंड के ख‍िलाफ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आए थे। 

वायरल वीडियो में विराट और अनुष्का आश्रम परिसर से बाहर निकलते हुए दिखाई देते हैं. दोनों बेहद सादगी भरे अंदाज में अपनी कार की ओर बढ़ते हैं. इस दौरान वहां मौजूद लोगों का उन्होंने 'राधे-राधे' कहकर अभिवादन भी किया. उनके इस व्यवहार ने वृंदावनवास‍ियों का दिल जीत लिया और सोशल मीडिया पर लोग उनकी विनम्रता की खूब तारीफ कर रहे हैं। 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ वर्षों में कई बार वृंदावन पहुंच चुके हैं. दोनों अक्सर अपने निजी और पेशेवर जीवन के अहम पड़ावों से पहले प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने आते रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज, बड़े टूर्नामेंट और करियर के महत्वपूर्ण फैसलों से पहले भी यह चर्चित जोड़ी आश्रम पहुंच चुकी है। 

इससे पहले RCB के IPL 2026 खिताब जीतने के बाद भी विराट और अनुष्का ने वृंदावन पहुंचकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए थे. अब गुरु पूर्णिमा से पहले उनकी यह नई यात्रा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। 

विराट और अनुष्का की आध्यात्मिक आस्था किसी से छिपी नहीं है. दोनों कई बार खुलकर बता चुके हैं कि व्यस्त जीवन के बीच आध्यात्म, ध्यान और शांत वातावरण उन्हें मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. यही वजह है कि वे समय-समय पर वृंदावन जैसे धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर कुछ पल शांति के साथ बिताते हैं।
 
उनकी इस यात्रा को लेकर फैन्स भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि इतनी लोकप्रियता के बावजूद विराट और अनुष्का का सादा जीवन और आध्यात्मिक जुड़ाव उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाता है। 

 

#Virat Kohli

Source : Agency

आपकी राय

12 + 3 =

पाठको की राय