Saturday, April 18th, 2026

28 से 31 जनवरी तक कार्यालयीन समय पर महिला बाल विकास के रिक्त पदों पर चयनित अभ्यर्थियों होगा सत्यापन

भोपाल
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के रिक्त पदों की पूर्ति के लिये सीधी भर्ती से चयनित अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन का अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है। जो अभ्यर्थियों अपरिहार्य कारणों से 16 एवं 17 जनवरी 2025 को उपस्थित नहीं हो पाये उन्हें अंतिम अवसर प्रदान करते हुए 28 से 31 जनवरी, 2025 तक कार्यालयीन समय पर अपने समस्त मूल अभिलेख एवं एक सेट स्व-प्रमाणित छायाप्रति के साथ अभिलेखों के परीक्षण/सत्यापन के लिये उपस्थित होना है। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना सूचना-पत्र डाउनलोड कर संचालनालय महिला बाल विकास, वात्सलय भवन भोपाल में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। चयनित अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा सूची संचालनालय के वेबसाइट https://mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये श्रीमती सुलभा पटेल से मोबाइल नंबर 9424413185 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

Source : Agency

आपकी राय

3 + 11 =

पाठको की राय