Tuesday, July 14th, 2026

पंजाब: लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना, बिना शुल्क गुजरते रहे वाहन

लुधियाना.

भारतीय किसान यूनियन (एकता सिद्धूपुर) का लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना शुरू हो गया है। किसानों ने सुबह 11 बजे से टोल फ्री कर दिया है। बड़ी संख्या में किसान टोल प्लाजा पर मौजूद हैं और बिना किसी शुल्क के वाहनों को लगातार निकाला जा रहा है।

शाम चार बजे तक टोल प्लाजा को फ्री रखने का एलान किया गया है। किसान नेताओं ने बताया कि यह सब पंजाब सरकार की प्रस्तावित लैंड पूलिंग नीति के विरोध में किया जा रहा है। उनका आरोप है कि सरकार दोबारा ऐसी नीति लागू करना चाहती है, जिससे प्रदेश की उपजाऊ कृषि भूमि कॉरपोरेट घरानों के हाथों में चली जाएगी।

किसानों ने इस नीति को तुरंत रद्द करने की मांग की है। इसके साथ ही किसानों ने केंद्र सरकार से भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते से बाहर आने की मांग भी दोहराई। किसान नेताओं का कहना है कि ऐसे समझौते देश के कृषि क्षेत्र और किसानों के हितों के लिए नुकसानदायक साबित होंगे।

 

#Punjab Farmers Protest

Source : Agency

आपकी राय

4 + 8 =

पाठको की राय