Wednesday, July 22nd, 2026

एक ही रात में गांव की दो युवतियां लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

एक ही रात में गांव की दो युवतियां लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

भितरवार
 भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम धनुआ का चक (कैरुआ) से एक ही रात में दो युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। इनमें एक 16 वर्ष 8 माह की नाबालिग तथा दूसरी 18 वर्ष 1 माह की बालिग युवती शामिल है। दोनों ही युवतियां एक ही परिवार से ताल्लुक रखती है। लापता युवतियों के परिजनों की शिकायत पर भितरवार पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई की रात करीब 11 बजे जब घर परिवार के सभी लोग सोए हुए थे इसी दौरान दोनों युवतियां अपने घर से लापता हो गईं। परिजनों का आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति दोनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चलने पर उनके पिता भितरवार थाने पहुंचे और घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है तथा संभावित स्थानों पर दोनों की तलाश की जा रही है। साथ ही उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तकनीकी माध्यमों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
एक ही गांव से एक ही रात में दो युवतियों के लापता होने की घटना से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और दोनों युवतियों का जल्द पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

#police

Source : Agency

आपकी राय

8 + 10 =

पाठको की राय