Friday, April 17th, 2026

जिम और डाइटिंग से थक चुके हैं? मोटापे को हराने के आधुनिक और आसान तरीके

 आजकल हर दूसरा व्यक्ति अपने बढ़ते वजन से परेशान है। कोई खाना छोड़ रहा है, तो कोई घंटों जिम में पसीना बहा रहा है। लेकिन WHO (World Health Organization) की नजर में मोटापा कोई मामूली बात नहीं, बल्कि एक जानलेवा बीमारी है। मशहूर मेटाबॉलिक फिजिशियन डॉ. सुनील बंसल ने एक बड़ी चेतावनी देते हुए बताया है कि मोटापा शरीर में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 230 प्रकार की बीमारियों को जन्म देता है। उन्होंने बताया है कि वजन बढ़ना हमेशा आपकी ज्यादा खाने की आदत से नहीं जुड़ा होता, बल्कि इसके पीछे गहरा वैज्ञानिक सच छिपा है। अगर आप भी घंटों जिम में पसीना बहाकर या खाना छोड़कर थक चुके हैं, तो आज ही अपनाएं डॉ. के यह नुस्खे।
मोटापा, बीमारियों का घर

डॉ. सुनील बंसल के अनुसार, मोटापा अपने आप में एक गंभीर बीमारी है। जब शरीर का वजन बढ़ता है, तो वह डायबिटीज (शूगर), हाई बीपी, घुटनों का दर्द (गठिया) और यहां तक कि कैंसर जैसी 230 बीमारियों का रास्ता खोल देता है। यह हमारे फेफड़ों, लिवर और किडनी पर भी बहुत बुरा असर डालता है। डॉक्टर ने बताया कि अगर हम मोटापे को शुरुआत में ही एक बीमारी की तरह समझकर इसका इलाज करें, तो हम कई बड़ी मुसीबतों से बच सकते हैं।
कम खाने वाले भी क्यों हो जाते हैं मोटे?

सब लोग बोलते हैं कि कम खाओगे तो पतले हो जाओगे, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। डॉ. बंसल ने बताया कि वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण हमारी बनावट यानी जेनेटिक्स (जींस) में छिपा होता है। आपने देखा होगा कि कुछ लोग बहुत ज्यादा खाते हैं फिर भी दुबले रहते हैं, वहीं कुछ लोग सिर्फ एक रोटी खाकर भी मोटे होने लगते हैं। यह सब हमारे शरीर के अंदरूनी सिस्टम और मेटाबॉलिज्म पर निर्भर करता है।
दिमाग और मोटापे का रिश्ता

मोटापा सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि इंसान के दिमाग को भी बीमार कर देता है। वजन बढ़ने की वजह से लोग अपना आत्मविश्वास खो देते हैं और समाज में मेल-जोल कम कर देते हैं। इससे वे धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। डॉक्टर ने बताया कि जब कोई मानसिक रूप से परेशान होता है, तो उसका वजन और भी तेजी से बढ़ने लगता है। यह एक ऐसा चक्कर है जिसमें इंसान फंसता ही चला जाता है।
ऐसे घटाएं वजन

डॉक्टर ने कहा कि भले ही हम अपने जींस नहीं बदल सकते, लेकिन अपनी लाइफस्टाइल को बदलकर हम इन बीमारियों को हरा सकते हैं।  सिर्फ खाना कम करना काफी नहीं है। अपने भोजन में दालें (प्रोटीन), हरी सब्जियां और फल जरूर शामिल करें। केवल कार्बोहाइड्रेट पर निर्भर न रहें।
ज्यादा तनाव लेने से वजन बढ़ता है। सकारात्मक सोच रखें और पर्याप्त नींद लें, इससे शरीर का सिस्टम ठीक से काम करता है।
जरूरी नहीं कि आप भारी जिम ही जाएं। रोज 30 मिनट तेज पैदल चलना या योग करना भी असर कर सकता है। बच्चों के खान-पान पर शुरू से ध्यान दें। अगर बचपन में ही वजन कंट्रोल रहेगा, तो बड़े होकर वे 230 बीमारियों के खतरे से बचे रहेंगे।
 आजकल इसके लिए आयुर्वेदिक और अंग्रेजी ड्रग्स भी आने लगे हैं, जिससे मोटापा कंट्रोल किया जा सकता है।

 

#Weight Loss Tips

Source : Agency

आपकी राय

11 + 10 =

पाठको की राय