Saturday, April 18th, 2026

झारखण्ड पुलिस की मदद पाकर पर्यटक युवक हुआ खुश, जापानी युवक का बस में छूटा सामान वापस मिला

धनबाद.

जापान के टोक्यो से श्रीलंका के रास्ते भारत पहुंचे 30 वर्षीय जापानी पर्यटक हारूखी वतावनवे गुरुवार की सुबह महारानी बस से बिहार के बोधगया जाने के दौरान मैथन टोल प्लाजा पर उतर गया। इस दौरान उसका मोबाइल फोन, पैसे समेत सारा सामान बस में ही छूट गया।

मैथन चेकपोस्ट पर भटकत रहा था जापानी युवक 
बस छूट जाने के बाद झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित मैथन टोल प्लाजा पर मदद के लिए जापानी पर्यटक इधर-उधर भटक रहा था। उस तक मदद पहुंचने में भाषा एक बड़ी समस्या थी। वह हिंदी न बोल पा रहा था और न समझ पा रहा था। 
धनबाद जिले के मैथन थाना की पुलिस की नजर जापानी युवक पर पड़ी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महारानी बस के मालिक से संपर्क किया और युवक का सारा सामान गया स्थित महारानी बस के कार्यालय में सुरक्षित रखवाया।

पुलिस ने युवक को दूसरी बस से भिजवाया
मैथन थाना की पुलिस ने उसे दूसरी बस से सकुशल बोधगया भेज दिया। इस दौरान जापानी युवक ने मैथन पुलिस एवं झारखंड पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उसने जापानी भाषा में पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस केवल डंडा चलाने का काम नहीं करती, बल्कि लोगों की सेवा भी करती है।

युवक जापान में भारत की पुलिस की करेगा सराहना 
जापानी युवक ने कहा कि वह मैथन पुलिस की मदद से काफी प्रभावित है और जापान लौटने के बाद अपने लोगों से भारतीय पुलिस, खासकर झारखंड पुलिस की मदद की सराहना करेगा। उसने कहा कि झारखंड पुलिस बहुत अच्छी है। पुलिस ने मेरी काफी मदद की। इसके साथ ही उसने यह भी बताया कि उसे केवल जापानी और अंग्रेजी भाषा ही आती हैं। इस मौके पर मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने अंग्रेजी में बातचीत कर उसकी पूरी समस्या सुनी और उसे बोधगया के लिए रवाना किया।

 

#Japanies Tourist

Source : Agency

आपकी राय

10 + 15 =

पाठको की राय