Saturday, April 18th, 2026

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणाओं को धरातल पर अमली जामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन ने की तैयारी शुरु

बक्सर
बक्सर में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई बड़ी घोषणाएं की थी। इस बार के बजट में इन घोषणाओं को मंजूरी मिल गई है। नीतीश बाबू प्रगति यात्रा के चौथे चरण में 15 फरवरी को बक्सर आए थे। उन्होंने सिमरी प्रखंड में दशकों से अधर में अटके बहुग्रामीण "वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट" और  पेयजल आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया था। इन योजनाओं को मिलाकर एक हजार दो सौ पच्चीस करोड़ रुपए की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी थी। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणाओं को धरातल पर अमली जामा पहनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरु कर दी है। जिला प्रशासन समय पर विकास योजनाओं का कार्यान्वयन करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

 

 

Source : Agency

आपकी राय

5 + 5 =

पाठको की राय