Sunday, April 19th, 2026

अभिमन्यु ईश्वरन की अगुआई वाली इंडिया ए की टीम आज से इंग्लैंड लॉन्स के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली जा रही

नई दिल्ली
IPL की चकाचौंध और ग्लैमर के इतर अभिमन्यु ईश्वरन की अगुआई वाली इंडिया ए की टीम आज से इंग्लैंड लॉन्स के खिलाफ दो मैच की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस चार दिवसीय टेस्ट सीरीज का हिस्सा यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल, नीतिश कुमार रेड्डी और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी होंगे, जो 20 जून से शुरू हो रहे इंग्लैंड दौरे पर भारतीय सीनियर टीम का भी हिस्सा हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों के पास इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढलने के लिए यह दो टेस्ट बहुत जरूरी है।

यह मैच इंग्लिश काउंटी केंट के सेंट लॉरेंस, कैंटरबरी के स्पिटफायर ग्राउंड में खेला जाना है। भारतीय दृष्टिकोण से कई नाम देखने लायक हैं। भारतीय टेस्ट टीम में वापसी कर रहे करुण नायर लाल गेंद के खिलाफ खेलेंगे और टेस्ट सीरीज शुरू होने के बाद खाली पड़े मध्य क्रम के स्थान को अपने नाम करने के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। यशस्वी जायसवाल और नितीश कुमार रेड्डी लीड्स में होने वाले पहले टेस्ट के लिए पक्के लग रहे हैं, लेकिन यह उनका इंग्लैंड में पहला दौरा है और ड्यूक्स गेंद और इंग्लिश स्प्रिंग में इसकी चाल से परिचित होना भारत की उम्मीदों के लिए बिल्कुल जरूरी होगा।

आईए एक नजर India A vs England Lions 1st unofficial Test से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों पर डालते हैं-
इंडिया ए वर्सेस इंग्लैंड लायंस पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?

30 मई को शुरू होगा जो 2 जून तक चलेगा।
पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?

इंडिया ए वर्सेस इंग्लैंड लायंस पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच इंग्लैंड के कैंटरबरी में स्पिटफायर ग्राउंड पर खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा?
पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।
इंडिया ए वर्सेस इंग्लैंड लायंस पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच को LIVE भारत में कैसे देखें?

India A vs England Lions 1st unofficial Test की लाइव स्ट्रीमिंग ECB की वेबसाइट पर की जाएगी। (https://www.ecb.co.uk/video/4239905/england-lions-v-india-a--live-stream)

 

 

Source : Agency

आपकी राय

8 + 7 =

पाठको की राय