Friday, July 31st, 2026

रबर प्लांट से घर में आएगी पॉजिटिविटी, जानें सही दिशा और लाभ

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने घर को न सिर्फ खूबसूरत बनाना चाहता है, बल्कि यह भी चाहता है कि वहां पर पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहे.  इसके लिए घरों और दफ्तरों में इनडोर प्लांट्स (Indoor Plants) रखने का चलन तेजी से बढ़ा है. वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को बहुत ही चमत्कारी और शुभ माना गया है, जो घर की किस्मत बदल सकते हैं. ऐसा ही एक बेहद लोकप्रिय और गुणकारी पौधा है रबर प्लांट (Rubber Plant). यदि इसे वास्तु के नियमों के अनुसार सही जगह पर लगाया जाए, तो यह घर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. आइए जानते हैं इसके खास वास्तु लाभ और इसे रखने की सही दिशा के बारे में.

क्यों खास है रबर प्लांट?
रबर प्लांट अपनी गहरी हरी और चमकदार पत्तियों के लिए जाना जाता है. यह दिखने में जितना आकर्षक होता है, उतनी ही आसानी से कम रोशनी और कम देखभाल में भी पनप जाता है. यह न सिर्फ आपके लिविंग रूम या ऑफिस की शोभा बढ़ाता है, बल्कि एक बेहतरीन एयर प्यूरीफायर (Air Purifier) भी है जो आसपास की हवा को शुद्ध करता है. वास्तु के जानकारों के अनुसार, यह पौधा घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकारात्मकता और खुशहाली को आकर्षित करता है.

किस दिशा में लगाना चाहिए रबर प्लांट?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, किसी भी पौधे का पूरा लाभ तभी मिलता है जब उसे सही दिशा में रखा जाए.

दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) दिशा: रबर प्लांट को रखने के लिए सबसे उत्तम दिशा दक्षिण-पूर्व मानी जाती है. इस दिशा में रखने से घर में आर्थिक स्थिरता आने के साथ धन के नए मार्ग खुलते हैं.

कहां रखें: इसे आप अपने लिविंग रूम, मुख्य प्रवेश द्वार के आसपास या बेडरूम में रख सकते हैं.  इसके अलावा ऑफिस, दुकान या वर्कप्लेस के रिसेप्शन और केबिन में भी इसे रखना बेहद शुभ माना जाता है.

किस दिशा से बचें: ध्यान रहे कि रबर प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में न रखें, क्योंकि इससे इसके विपरीत परिणाम मिल सकते हैं.

रबर प्लांट के प्रमुख वास्तु लाभ
सकारात्मक ऊर्जा का संचार: सही दिशा में रखा गया रबर प्लांट घर के वातावरण को पवित्र और ऊर्जावान बनाता है.

आर्थिक उन्नति: मान्यता है कि यह पौधा घर में टिकने वाली बरकत और करियर-कारोबार में तरक्की के नए रास्ते खोलता है.

मानसिक शांति: घर में हरा-भरा और स्वस्थ पौधा आंखों को सुकून देने के साथ-साथ मन को शांत रखता है, जिससे तनाव कम होता है.

कुछ जरूरी सावधानियां
वास्तु शास्त्र में इस बात का विशेष महत्व बताया गया है कि पौधे हमेशा स्वस्थ और हरे-भरे रहने चाहिए. मुरझाए या सूखे पौधे नकारात्मकता लाते हैं. इसलिए रबर प्लांट की पत्तियों की समय-समय पर सफाई करें.  पीली या सूखी पत्तियों को तुरंत हटा दें.  साथ ही, इसे ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी तो मिले, लेकिन इस पर सीधे तेज धूप न पड़े.

 

#vastu tips

Source : Agency

आपकी राय

10 + 8 =

पाठको की राय