Wednesday, April 22nd, 2026

बढ़ती ठंड से राहत दूर: झारखंड में शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी

रांची

झारखंड के कई जिलों में पहाड़ों से आने वाली उत्तर वेग वाली ठंडी हवाओं ने मौसम को अचानक से और ज्यादा ठंडा कर दिया है। रांची के मैक्लुस्कीगंज में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जो इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान माना जा रहा है।

गुमला में भी न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में तापमान में लगभग 7 डिग्री तक गिरावट आई है जिससे गरीब, बुजुर्ग व बच्चे खासकर सचेत रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने रांची, रामगढ़, बोकारो, गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा जिलों में शीतलहर की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेताया है कि इन इलाकों में सुबह और रात के समय ठंड और अधिक कड़क रहेगी, जबकि दिन के दौरान मौसम में हल्की धूप के कारण शुष्क हालात रहेंगे। रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से गिरकर करीब 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में डालटनगंज 9.1 डिग्री, बोकारो 9.6 डिग्री, हजारीबाग 9.3 डिग्री, लोहरदगा 8.6 डिग्री, खूंटी 7.7 डिग्री और सिमडेगा 8 डिग्री तक तापमान पहुंच गया है।

पूरे राज्य में ठंडी हवा की रफ्तार बनी रहेगी
मौसम विभाग के अनुसार बोकारो में 7 डिग्री, गुमला में 6.2 डिग्री, डालटनगंज में 6 डिग्री और जमशेदपुर में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। डॉक्टर ने लोगों से विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और रोगग्रस्तों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। तेज ठंड से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है इसलिए अलाव या हीटर का इस्तेमाल करने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 घंटों में ठंड के और बढ़ने की संभावना जताई है। पूरे राज्य में ठंडी हवा की रफ्तार बनी रहेगी, जिससे ठंड का कड़ापन और बढ़ जाएगा। ऐसे में लोगों से आग्रह है कि वह ठंड से बचाव के लिए उचित तैयारी रखें।

 

 

#increasing cold#Cold wave#Jharkhand

Source : Agency

आपकी राय

12 + 7 =

पाठको की राय