Thursday, April 23rd, 2026

रांची में रावण दहन: सीएम हेमंत ने तीर चलाकर किया रावण का वध

रांची

झारखंड में  विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजधानी रांची में विजयदशमी के दिन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले धू-धू कर जले। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोरहाबादी मैदान और अरगोड़ा में रावण दहन किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मोरहाबादी में पंजाबी-हिंदू बिरादरी दशहरा कमिटी एवं श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा द्वारा आयोजित भव्य दशहरा एवं रावण दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री हेमंत ने जैसे ही रिमोट का बटन दबाया, रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद जल- जल उठे। पुतलों को जलाये जाने से पहले मोरहाबादी मैदान में जमकर आतिशबाजी हुई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन, नृत्य और रंगमंचीय झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रावण के पुतलों के दहन के साथ ही मैदान जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारों से गूंज उठा।

इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अरगोड़ा मैदान पहुंचे, जहां दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति द्वारा रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया था। यहा भी उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। वहीं, शहर के विभिन्न मैदानों में भी रावण दहन के भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक शामिल हुए।

 

 

#Ravana Dahan#Ranchi#CM Hemant

Source : Agency

आपकी राय

11 + 11 =

पाठको की राय