Friday, April 17th, 2026

सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग ने किया प्रकाशन, बिहार-मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने किया डायरी एवं कैलेण्डर 2025 का लोकार्पण

पटना.

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 01 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प‘ मेंबिहार सरकार के सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी 2025 एवंकैलेण्डर 2025 का लोकार्पण कर राज्य की जनता को समर्पित किया।कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव श्री अनुपम कुमार नेहरित पौधा भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

बिहार कैलेण्डर-2025 में राज्य में चलायी जा रही अग्रणी योजनाओं को समावेशितकिया गया है। विगत वर्षों में बिहार कई परिवर्तनों का साक्षी रहा है, जिसके फलस्वरूप राज्यने विकास के क्षेत्रों में नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। वर्ष 2005 के बाद से ही राज्य सरकारद्वारा बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्यकिया जा रहा है। नियुक्तियों की प्रक्रिया को गति मिलने से मानव संसाधन की उपलब्धता केसाथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़े हैं। राज्य की औद्योगिक नीति में हुए परिवर्तनों से उद्यमीबिहार में उद्योग लगाने के लिए उत्साहित हैं। कृषि एवं मत्स्य प्रक्षेत्र में ड्रोन तकनीक काप्रयोग प्रारंभ किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का उपयोग करकेराज्य के स्कूलों में डिजिटल माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है। नयी सड़कों केनिर्माण ने न केवल आवागमन को सुगम किया है बल्कि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदानकी है। बिजली व्यवस्था में व्यापक सुधार के कारण राज्य के लोगों को 24ग्7 गुणवत्तापूर्ण एवंनिर्बाध बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है। राज्य में विधि व्यवस्था को सुदृढ़ करने केदृष्टिकोण से पुलिस आधुनिकीकरण पर बल दिया जा रहा है। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षीपरियोजना ’जीविका’ महिलाओं के विकास, सशक्तीकरण एवं गरीबी के उन्मूलन के लिए कार्यकर रही है। महिला सशक्तीकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए बिहार राज्य महिलासशक्तीकरण नीति-2015 पूरे राज्य में लागू है। बिहार के पर्यटन स्थलों में पर्यटकीयसुविधाओं का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जा रहा है। राज्य में कई उत्कृष्ट एवंप्रतिष्ठित (आइकॉनिक) भवनों का निर्माण हुआ है, जो नये बिहार के प्रतीक हैं। नवंबर 2024में बिहार में महिला एशियाई हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी का आयोजन किया गया, जिसकेफलस्वरूप पूरा विश्व हॉकी की दुनिया में भारत की विजयगाथा का साक्षी बन चुका है। बिहारको सुंदर, हरित और स्वच्छ बनाने तथा जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न चुनौतियों से कारगर ढंगसे निपटने के लिए राज्य में जल-जीवन-हरियाली अभियान चलाया जा रहा है, जिसकेसकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं।

 

#Bihar-Chief Minister Nitish Kumar#diary-calendar inaugurated

Source : Agency

आपकी राय

2 + 10 =

पाठको की राय