बिहार में स्पीकर चयन पर सियासी सरगर्मी, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
पटना
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने 243 में से 202 सीटें जीत कर अपनी सरकार बना ली थी। सरकार गठन के पहले ही यह लगभग तय हो गया कि भारतीय जनता पार्टी कोटे से पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे। उनके नाम पर वास्तव में मुहर लगेगी या नहीं लगेगी, अब यह साफ होने का समय आ गया है।
बिहार विधानसभा में नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सभी 243 सदस्यों को नामांकन के लिए आमंत्रित किया है। सत्ता पक्ष की ओर से नामांकन के साथ-साथ अब यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या 35 सीटों पर सिमटा विपक्ष भी इस पद के लिए कोई प्रत्याशी देगा? 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एनडीए के पास बहुमत था, फिर भी महागठबंधन ने अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी दिया था। बाद में, जब महागठबंधन की सरकार बनी थी तो बहुमत देखकर राष्ट्रीय जनता दल के अवध बिहारी चौधरी को वह कुर्सी आखिरकार मिल गई थी।

पाठको की राय