Friday, April 17th, 2026

कब्रिस्तान में नहीं बनेंगी पक्की कब्रें, कमेटी ने लिया निर्णय, नहीं लगाए जाएंगे महंगे पत्थर

जबलपुर
शहर के मुस्लिम कब्रिस्तानों में जगह की कमी को देखते हुए मुस्लिम शाह समाज ने अनूठी पहल की है। समाज ने बैठक कर फैसला लिया है कि अब वे अपने समाज के मृतकों की पक्की कब्र नहीं बनाएंगे। परम्परानुसार साल भर तक कब्र में इबादत के बाद इसे हटा लिया जाएगा। शाह समाज के वरिष्ठजनों का मानना है कि कब्रिस्तानों में पक्की कब्रें बनाए जाने के चलते जगह कम पड़ जाएगी। जल्द ही ऐसी स्थिति आ सकती है।

शहर में शाह समाज

    300 पक्की कब्र मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान में
    05 मुस्लिम कब्रिस्तान
    2.5 लाख मुस्लिम आबादी
    30 हजार शाह समाज की आबादी

 एक साल बाद हटा लेंगे कच्ची कब्र
शाह ने बताया कि मुस्लिम शाह समाज बिरादरी की 12 जनवरी को जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहर के किसी भी कब्रिस्तान में पक्की कब्र नहीं बनवाएंगे। कच्ची कब्र भी एक साल बाद हटा ली जाएगी। यह निर्णय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अख्तर शाह, जिला अध्यक्ष हसन शाह, उपाध्यक्ष सफीर शाह, हाजी हकीम शाह, इफ्तिखार अहमद शाह मिर्जा, पीर मोहम्मद गामा, बाबा कलीम शाह, कासिम शाह, नासिर शाह, अतीक शाह, हाजी अजमेरी शाह, अनीस शाह, हफीज शाह, ताहिर शाह, नासिर अली व अन्य की मौजूदगी में लिया गया है।

जिंदा लोग भी घेर रहे दफन के लिए जगह
मुस्लिम शाह समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अख्तर शाह के अनुसार देखा जा रहा कि कुछ लोग अपने परिवार के मृतकों की पक्की कब्र बना रहे हैं। ऐसा करके कब्रिस्तान की जमीन में एक तरह से हमेशा के लिए कब्जा किया जा रहा है। शाह के अनुसार जो लोग जिंदा हैं, वे भी पहले से ही अपने दफन के लिए कब्रिस्तान में जगह घेर कर बेजा कब्जा कर रहे हैं। मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान के मुतवल्ली कलीम शाह ने बीते दिनों समाजजनों को बताया कि लोग अपनी मर्जी से कब्रिस्तान में पक्की कब्रें बनवा रहे हैं। लोग इसके लिए मुतवल्ली व देखरेख करने वाले को दोषी ठहरा रहे हैं।

 

#Muslim community

Source : Agency

आपकी राय

2 + 5 =

पाठको की राय