Friday, June 19th, 2026

इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी मजबूती, 14 जुलाई को हो सकती है कोहली की वापसी

नई दिल्ली
स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैम्सट्रिंग इंजरी के चलते अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। फैंस को उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच विराट की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। वे इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रंखला में टीम का हिस्सा हो सकते हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि जल्द ही इंग्लिश धरती पर होने वाली एकदिवसी सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 3 से 4 दिन में हो जाएगा।

विराट कोहली ने शुरू की वापसी की तैयारी
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली ने वापसी के लिए रिहैब शुरू कर दिया है। बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई के सेटर ऑफ एक्सिलेंस में विराट जल्द ही फिटनेस का परीक्षण देने वाले हैं। अगर सब कु ठीक रहा तो विराट को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुन लिया जाएगा। आपको बता दें कि विराट मूल रूप से अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रंखला के लिए चुने गए थे। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के सामने 75 रन की पारी के दैरान उनकी हैम्सिट्रिंग में दिक्कत हुई थी। इसके बाद मैदान पर उन्हें ट्रीटमेंट लेते हुए भी देखा गया था। इंजरी की गंभीरता को देखते हुए फिर सीरीज से बाहर कर दिया गया।

इस दिन वापसी कर सकते हैं विराट कोहली
गौरतलब है कि भारत का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होने वाला है। पहले 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। इसके बाद वनडे सीरीज का आगाज होगा। तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार पहला मुकाबला 14 जुलाई को होने वाला है। यानि इसी दिन विराट कोहली एक्शन में नजर आ सकते हैं। कल यानि 20 जून को अफगानिस्तान के साथ आखिरी वनडे होने वाला है। इसके बाद ही अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति इंग्लैंड की वनडे सीरीज के लिए टीम चुनने के लिए बैठेगी।

विराट कोहली का आना क्यों जरूरी?
विराट कोहली के समावेश से भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती मिलेगी। अपनी आखिरी 10 वनडे पारियों में उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक जमाए हैं। आईपीएल 2026 में उन्होंने 16 मैचों में 56 की औसत से 674 रन बनाए थे। जिसमें एक सेंचुरी और 5 फिफ्टी शामिल थी।

 

 

#virat khohli

Source : Agency

आपकी राय

14 + 2 =

पाठको की राय