Wednesday, April 22nd, 2026

सांसद नवीन जैन द्वारा केन्द्रीय कारागार सागर के हथकर्घा केन्द्र का अवलोकन

सागर

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जैन धर्म के सर्वोच्च्य संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के द्वितीय समाधि स्मृति दिवस के अवसर कार्यक्रम के क्रम में मध्य प्रदेश के जिला सागर के केंद्रीय कारागार पहुंच कर सांसद नवीन जैन ने आचार्य श्री की प्रेरणा से शुभारम्भ हुआ विद्यासागर जी महाराज हथकरघा प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन कर मौजूद कैदियों से वार्ता की।

आचार्य श्री की प्रेरणा से लगभग 150 से अधिक विभिन्न स्थानों पर हथकरघा के माध्यम से व्यक्ति स्वावलंबी हो रहे हैं और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प में अपना भागीदारी सुनिश्चित कर रहें हैं। यह हथकरघा के माध्यम पूर्ण रूप से अहिंसक वस्त्र होने के साथ साथ त्वचा रोग से भी बचाव के साथ स्वदेशी भावना की सिद्धि होती है।

इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र जैन,जिला कारागार अधीक्षक मनोज मिश्रा जी,हरिओम जी,रेखा दीदी जी,नीलम दीदी जी, मुकेश जैन जी ढाना,सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।।

 

#MP Naveen Jain#Sagar Central Jail.

Source : Agency

आपकी राय

5 + 2 =

पाठको की राय