Friday, April 17th, 2026

लोरमी के विकास को रफ्तार: टूरिज्म हब प्लान तैयार, कलेक्टर का फोकस भूमि विवाद समाधान पर

लोरमी.

मुंगेली जिले के लोरमी की सूरत बदलने वाली है। कलेक्टर कुंंदन कुमार ने लोरमी को पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर लाने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। साथ ही विकास कार्यों में बाधा बन रहे भूमि विवादों और प्रशासनिक सुस्ती को दूर करने के लिए कलेक्टर ने स्पष्ट और कड़े निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने लोरमी में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए प्रभावी योजनाओं के क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। बैठक में आर्किटेक्ट और अर्बन प्लानर्स के साथ चर्चा के बाद अब लोरमी में आधुनिक रिसॉर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स और ग्रीन कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी है। इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना और जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती देना है। सिर्फ कागजों पर ही नहीं, बल्कि धरातल पर भी काम दिखे, इसके लिए कलेक्टर ने लोरमी नगर पालिका क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।

नगर उद्यान के निर्माण में बाधा बन रहे वन विभाग और नगर पालिका के वर्षों पुराने भूमि विवाद को कलेक्टर ने मौके पर ही सुलझाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास के काम में किसी भी विभाग की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जर्जर भवनों को ढहाने और प्रस्तावित उद्यान का काम तत्काल शुरू करने का अल्टीमेटम दे दिया गया है। शहर की खूबसूरती के साथ-साथ आम नागरिकों की सहूलियत पर भी जोर दिया गया है। कलेक्टर ने सीएमओ लोरमी को शहर की बदहाल यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश भी दिए हैं।

 

#Lormi Tourism

Source : Agency

आपकी राय

2 + 14 =

पाठको की राय