Friday, April 17th, 2026

मकर संक्रांति पर इंदौर में स्थानीय अवकाश

इंदौर

 इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने मकर संक्रांति पर 14 जनवरी को पूरे जिले में अवकाश घोषित किया है। इसी के साथ रंगपंचमी पर 19 मार्च भी अवकाश घोषित किया गया है। अहिल्या उत्सव पर 22 अगस्त को आधा दिन का अवकाश रहेगा। वहीं दहशरे के दूसरे दिन 3 अक्टूबर को भी छुट्टी की घोषणा की गई है।

मकर संक्रांति पर सतना में स्थानीय अवकाश

सतना जिले में 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति (Makar Sankranti Holiday in Satna) के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलेक्टर अनुराग वर्मा ने इस आदेश को जारी करते हुए कहा कि यह अवकाश जिले के स्थानीय प्रशासन के तहत आने वाले सरकारी कार्यालयों और स्कूलों पर लागू होगा। हालांकि, बैंकों और ट्रेजरी को इस आदेश से बाहर रखा गया है ताकि वित्तीय सेवाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए।

 

Source : Agency

आपकी राय

9 + 11 =

पाठको की राय