Tuesday, April 21st, 2026

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को जयंती पर नेताओं ने किया याद

पटना

भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 141वीं जयंती के अवसर पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

माल्यार्पण के पश्चात् राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने स्वदेशी कंबल आश्रम की चरखा कात रही महिलाओं के बीच साड़ी वितरण कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया। राजेन्द्र चौक से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजेन्द्र घाट समाधि स्थल पहुंचकर देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक श्याम रजक, विधायक अश्वमेध देवी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।

 

 

#Governor and Chief Minister Nitish Kumar#country first President#Dr. Rajendra Prasad#

Source : Agency

आपकी राय

4 + 3 =

पाठको की राय