Thursday, April 23rd, 2026

लातेहार पुलिस का सख्त कारनामा, अपराधियों से जब्त हुई पिस्तौल और गोलियां

लातेहार

झारखंड के लातेहार जिले में एक संगठित आपराधिक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके पास से दो पिस्तौल, पांच कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मंगलवार रात हमें सूचना मिली कि राहुल सिंह गिरोह के कुछ सदस्य चंदवा थाना क्षेत्र के परसाही दगदगी पुल पर आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। सूचना के आधार पर, पुलिस अनुमंडल अधिकारी लातेहार के नेतृत्व में एक पुलिस दल ने इलाके में छापेमारी की और पांच लोगों को गिरफ्तार किया।'' उन्होंने बताया कि गिरोह एक कोयला लदान क्षेत्र से जबरन वसूली करने के लिए इकट्ठा हुआ था।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘गिरफ्तार किए गए पांचों व्यक्ति राहुल सिंह गिरोह के हैं। इनमें से चार रांची के और एक गुमला का रहने वाला है।'' आरोपियों की पहचान विश्वनाथ उरांव (33), संदीप यादव (24), फूलचंद खलको (24), तुलसी मुंडा (19) और तनवीर अंसारी (22) के रूप में हुई।

 

 

#Major arrest#criminal#Latehar

Source : Agency

आपकी राय

15 + 11 =

पाठको की राय