JAC Result 2026: Gumla और Dumka से टॉपर, 99.60% अंक हासिल कर 4 छात्रों ने रचा इतिहास
रांची.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष कुल पास प्रतिशत 95.27% रहा है। मेरिट लिस्ट में हजारीबाग के स्कूलों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला है, वहीं सिमडेगा और रांची के विद्यार्थियों ने भी टॉप-3 में अपनी जगह बनाई है।
टॉप-3 में 12 मेधावी, 4 परीक्षार्थियों ने किया स्टेट टॉप
इस वर्ष मेरिट लिस्ट की सबसे खास बात यह रही कि पहले, दूसरे और तीसरे — तीनों स्थानों पर 4-4 विद्यार्थियों ने कब्जा जमाया है। 99.60% (498 अंक) हासिल कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चार परीक्षार्थी निम्नलिखित हैं:
- प्रियंशु कुमारी: इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग
- शिवांगी कुमारी: एस एस हाई स्कूल, बानो, सिमडेगा
- प्रेम कुमार साह: प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा, रांची
- सन्नी कुमार वर्मा: सेंट अलॉयसियस हाई स्कूल, रांची
हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका स्कूल का जलवा
मेरिट लिस्ट में हजारीबाग के इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित की है। टॉप-3 की सूची में शामिल कुल 12 विद्यार्थियों में से 5 छात्राएं अकेले इसी स्कूल से हैं।
राज्य में द्वितीय स्थान (99.20%):
- दिव्यांशु उरांव (सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला)
- खिलेश साह (सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, गुमला)
- वैष्णवी श्री (इ.गां.बा. हाई स्कूल, हजारीबाग)
- जुलिता मिन्ज (इ.गां.बा. हाई स्कूल, हजारीबाग)
राज्य में तृतीय स्थान (98.80%):
- महताब अंसारी (सेंट जॉन्स हाई स्कूल, नवाटांड़)
- प्रीत राज (सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ओरमांझी)
- अमिषा कुमारी (इ.गां.बा. हाई स्कूल, हजारीबाग)
- दीप्ति रानी (इ.गां.बा. हाई स्कूल, हजारीबाग)
जिलावार प्रदर्शन: गुमला ने चौंकाया
जिलों के प्रदर्शन की बात करें तो गुमला जिला 99.32% पास प्रतिशत के साथ पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर रहा। इसके बाद दुमका (99.02%) और पाकुड़ (98.56%) का स्थान रहा। राजधानी रांची का पास प्रतिशत 94.75% दर्ज किया गया है।

पाठको की राय