Saturday, April 18th, 2026

IND vs SA 3rd ODI अपडेट: 271 का टारगेट सेट, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने जड़े ‘चौके’

नई दिल्ली 
आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। दोनों टीमें विशाखापट्टनम के मैदान पर आमने-सामने हैं। साउथ अफ्रीका ने भारत को 271 रनों का टारगेट दिया है। भारत ने टॉस जीतने के बाद 47.5 ओवर में मेहमान टीम को 270 पर ढेर कर दिया। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और स्पिनर कुलदीप यादव ने 'चौका' लगाया। प्रसिद्ध ने 66 रन देकर चार विकेट चटकाए जबकि कुलदीप ने 41 रन खर्च करने के बाद चार शिकार किए। अर्शदीप सिंह और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया।
 
साउथ अफ्रीका के लिए विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने शतक ठोका। उन्होंने 89 गेंदों में 106 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और छह सिक्स हैं। उन्होंने कप्तान टेम्बा बावुमा (67 गेंदों में 48) के साथ दूसरे विकेट के लिए 113 और मैथ्यू ब्रीट्जके (23 गेंदों में 24) के संग तीसरे विकेट के लिए 54 रनों की पार्टनरशिप की। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 और मार्को जानसेन ने 17 रनों का योगदान दिया। केशव मराहाज 20 रन बनाकर नाबाद रहे। साउथ अफ्रीका के पांच खिलाड़ी दहाई अंक में नहीं पहुंचे। ओपनर रयन रिकेल्टन का खात नहीं खुला। पिछले मैच के 'शतकवीर' एडेन मार्करम के बल्ले से सिर्फ एक रन निकला।

साउथ अफ्रीकी की टीम हुई ढेर
साउथ अफ्रीका की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर ओटनील बार्टमैन (3) रहे। उन्हें प्रसिद्ध ने 48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। महराज 20 रन बनाकर नाबाद लौटे।

लुंगी एनगिडी हुए एलबीडब्ल्यू
साउथ अफ्रीका का नौवां विकेट लुंगी एनगिडी की तौर पर गिरा है। उन्हें कुलदीप ने 45वें ओवर में एलबीडब्ल्यू किया। एनगिडी ने 10 गेंदों में 1 रन बनाया। कुलदीप के स्पेल का आखिरी ओवर मेडन रहा। महाराज 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

बॉश बने कुलदीप का शिकार
साउथ अफ्रीका का आठवां विकेट कॉर्बिन बॉश के रूप में गिरा है। उन्हें कुलदीप ने 43वें ओवर में कॉट एंड बोल्ड किया। पिछले दो मैचों अच्छी बल्लेबाजी करने वाली बॉश ने 12 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाए। महाराज 7 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने लुंगी एनगिडी आए हैं।

कुलदीप ने भी दिया डबल झटका
स्पिनर कुलदीप यादव ने भी डबल झटका दिया है। उन्होंने 39वें ओवर की पहली गेंद पर डेवाल्ड ब्रेविस और तीसरी गेंद पर मार्को जानसेन का शिकार किया। दोनों ने छठे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की। ब्रेविस ने 29 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का है। जानसेन ने 15 गेंदों में दो चौको के जरिए 17 रन जुटाए। केशव महाराज 2 और कॉर्बिन बॉश 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

क्विंटन डिकॉक हुए आउट
साउथ अफ्रीका की आधी टीम ढेर हो गई है। प्रसिद्ध के जाल में बड़ी मछली फंसी है। उन्होंने 33वें ओवर में 'शतकवीर' क्विंटन डिकॉक को बोल्ड किया। डिकॉक ने 89 गेंदों में 8 चौकों औ 6 छक्कों की मदद से 106 रनों की पारी खेली। ब्रेविस (13)* का साथ देने के लिए मार्को जानसेन आए हैं।

डिकॉक ने लगाया शतक
डिकॉक ने 80 गेंदों में शतक जड़ा है। यह उनके वनडे करियर की 23वें सेंचुरी है। डिकॉक ने हर्षित के 30वें ओवर में छक्का लगाकर यह आंकड़ा छुआ। उन्होंने भारत के खिलाफ सातवां शतक जमाया है। डिकॉक 101 और डेवाल्ड ब्रेविस 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

 

#IND vs SA 3rd ODI

Source : Agency

आपकी राय

2 + 11 =

पाठको की राय