Friday, April 17th, 2026

बेतिया में एक महिला ने अपने प्राइवेट पार्ट में चरस छुपाकर रखी, पुलिस को उसे काबू करने में पसीने छूट गए

पश्चिम चंपारण
बेतिया में एक महिला ने अपने प्राइवेट पार्ट में अजीब चीज छिपा रखी थी। पुलिस को जब शक हुआ तो महिला ने उछलकूद मचा डाली। पुलिस को उसे काबू करने में पसीने छूट गए। आखिर में किसी तरह से उसकी महिला पुलिस ने तलाशी ली तो पता चला कि उसने अपने प्राइवेट पार्ट में एक अजीब सी पुड़िया छिपाई थी।

प्राइवेट पार्ट में छिपा रखी थी अजीब चीज

पुलिस ने उस महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना GMCH बेतिया में हुई। महिला ने अस्पताल में काफी हंगामा भी किया। पुलिस ने महिला के पास से 20 ग्राम चरस बरामद की है। महिला की पहचान अनिता देवी के रूप में हुई है। वह नरकटियागंज की रहने वाली है। चरस देने वाले रोशन नाम के व्यक्ति को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

महिला के प्राइवेट पार्ट में छिपी थी चरस

दरअसल बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (GMCH) में एक अजीबोगरीब घटना घटी। अनिता देवी नाम की एक महिला अपने प्राइवेट पार्ट में चरस छिपाकर ले आई थी। जब पुलिस को इसकी भनक लगी, तो उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने अस्पताल में खूब हंगामा किया। पुलिसवालों और अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे बेड पर ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह बार-बार कूदकर उतर जा रही थी।
अस्पताल में महिला ने कूद-कूद कर मचाया हंगामा

अनिता देवी नरकटियागंज के पिपरा चौक की रहने वाली है। उसकी उम्र 30 साल है। पुलिस ने उसके पास से 20 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस के मुताबिक अनिता पहले उतरवारी पोखर में कूद गई। पुलिस ने उसे वहां से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया था। होश में आने के बाद उसने हंगामा शुरू कर दिया। इसी दौरान उसके प्राइवेट पार्ट से चरस की पुड़िया गिर गई। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार कर लिया।
महिला का साथी भी गिरफ्तार

पूछताछ में अनिता ने बताया कि उसे चरस शास्त्री नगर के रहने वाले रोशन ने दी थी। पुलिस ने रोशन को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अनिता हंगामा करती दिख रही है। हालांकि मामला जनवरी की शुरूआत का है, लेकिन अभी भी इसकी चर्चा हो रही है।

 

#private part

Source : Agency

आपकी राय

11 + 4 =

पाठको की राय