Friday, April 17th, 2026

HAQ की चर्चा में इमरान हाशमी की दूसरी बीवी, वर्तिका सिंह ने कैसे किया भारत का नाम रोशन?

मुंबई

 इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म 'हक' 7 नवंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म की तब खूब तारीफ हुई थी। अब जब यह हाल ही OTT पर आई, तो यामी गौतम के अलावा नई एक्ट्रेस वर्तिका सिंह की भी चर्चा होने लगी। फैंस ने वर्तिका सिंह की एक्टिंग की खूब तारीफ की और जानने को उत्सुक हो गए कि असल में वह कौन हैं। वर्तिका किसी भी मामले में यामी गौतम से कम नहीं हैं। हालांकि, उन्हें कई ऑडिशन देने के बाद फिल्म 'हक' में सायरा का रोल मिला था, और इसमें उन्होंने सभी तो इम्प्रैस कर दिया। वर्तिका एक एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट का भी हिस्सा रह चुकी हैं। वर्तिका सिंह कौन हैं, यहां उनके बारे में बता रहे हैं। वर्तिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मिस इंडिया बनने के बावजूद उनका फिल्मों में सफर बहुत मुश्किल रहा। उन्होंने खूब रिजेक्शन झेले थे।

    वर्तिका सिंह लखनऊ की रहने वाली हैं और उनका पूरा नाम वर्तिका ब्रज नाथ सिंह है। उनके पापा कृषि वैज्ञानिक थे और रिटायर हो चुके हैं। वहीं मम्मी सरकारी स्कूल में टीचर थीं, और 2024 में रिटायर हो गईं।

    वर्तिका सिंह मिस इंडिया रही हैं। इसके लिए उन्होंने पहली बार 2015 में ऑडिशन दिया था और सेकेंड रनर-अप रही थीं। फिर उन्होंने साल 2019 में मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसके बाद मिस यूनिवर्स पेजेंट में भी हिस्सा लिया।  वर्तिका सिंह ने लखनऊ के कनोसा कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की और उनके पास क्लीनिकल न्यूट्रीशन एंड डायटिक्स में डिग्री है। साल 2017 में वर्तिका ने किंगफिशर मॉडल कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया और किंगफिशर कैलेंडर गर्ल बनीं।

    साल 2018 में वर्तिका सिंह ने 'प्योर ह्यूमंस' नाम की नॉन-प्रॉफिट ऑर्गनाइजेशन की नींव रखी। इसके अलावा उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर टीबी की बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने का काम भी किया है।  वर्तिका सिंह साल 2017 में म्यूजिक वीडियो 'सांवरे' में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ कुणाल खेमू थे। वह ऐश किंग और करन के गाने 'किशमिश'में भी नजर आईं।

    वर्तिका ने 'दैनिक भास्कर' को एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने कभी एक्ट्रेस बनने का सपना नहीं देखा था। हालांकि, जब 12वीं क्लास में थीं, तो मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट देखती थीं और सोचती थीं कि इसके लिए कैसे सिलेक्शन होता होगा। वर्तिका ने बताया था कि जब वह मिस इंडिया में हिस्सा लेने गईं, तो पैरेंट्स को नहीं बताया था। पैरेंट्स इसे सही करियर नहीं मानते थे। लेकिन जब वह जीतीं और पैरेंट्स को बधाइयां मिलने लगीं, तो वो समझे कि यह कितनी बड़ी उपलब्धि है।
    वर्तिका ने बताया था कि साल 2021-22 में उन्होंने एक्टिंग पर ध्यान देना शुरू किया था पर मिस इंडिया बनने के बाद भी उनका एक्टिंग का रास्ता मुश्किल था। वर्तिका ने बताया था कि वह कई बार घर लौटने के बारे में सोचती थीं, लेकिन फिर मॉडलिंग में अच्छे मौके मिलने लगे और वह उसी में रम गईं।

    हालांकि, वर्तिका सिंह का मन एक्टिंग में जाने का करता था। इस चाह में उन्होंने मॉडलिंग के बीच फिल्मों के लिए कई बार ऑडिशन दिए, पर रिजेक्ट हो गईं। वर्तिका ने यह भी बताया था कि उनका ऑडिशन कई बार अच्छा होता, पर किसी और को चुन लिया जाता। और फिर आखिरकार उन्हें 'हक' में मौका मिला।

 

#Imran Hashmi#HAQ#Vartika Singh#Yami Gautam

Source : Agency

आपकी राय

9 + 8 =

पाठको की राय