Wednesday, August 5th, 2026

छात्र आंदोलन पर सीएम हेमंत सोरेन बोले, सरकार के दरवाजे सभी के लिए हमेशा खुले हैं

रांची
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पहले आज विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें में राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात के साथ-साथ छात्र आंदोलन का मुद्दा उठाया गया.

झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बयान जारी करते हुए कहा कि राज्यपाल को वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी दी गई है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, मामले की जांच जारी है कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. और जांच एजेंसियां लगातार मुद्दे पर कार्रवाई कर रही हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार पूरे मामले को लेकर गंभीर है इसपर जल्द ही ठोस निर्णय लेने की दिशा में काम किया जा रहा है l

सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं- सीएम हेमंत
वहीं, आंदोलन के मुद्दे पर छात्रों से सरकार के किसी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के सवाल पर सीएम ने स्पष्ट रुप जवाब नहीं दिया. लेकिन उन्होंने कहा कि सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं छात्रों की मांगें प्रत्यक्ष रूप से सरकार तक पहुंच रही हैं सीएम ने कहा कि छात्रों सहित सभी पक्षों की बातों को सरकार गंभीरता से ले रही है l

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आंदोलनरत छात्र अपने मुद्दों को लेकर सीधे सरकार से बात कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं अन्य राज्यों में भी सामने आई हैं. गृह मंत्री से इस मुद्दे पर अभी किसी तरह की बातचीत नहीं हुई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर इस पर विचार किया जाएगा l

 

#CM Hemant Soren

Source : Agency

आपकी राय

15 + 5 =

पाठको की राय