Sunday, April 19th, 2026

झारखंड में गर्मी का कहर, राज्य में तापमान 40 डिग्री के पार

रांची  

मार्च महीने में ही झारखंड में गर्मी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। राज्य में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है जिससे लोगों का गर्मी से हाल बेहाल होने लगा है।

मौसम विभाग के मुताबिक आज भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आज राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब या इसके पार जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक जा सकता है। गढ़वा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां में अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

आसमान से बरस रहे आग के गोले
मौसम विभाग के मुताबिक मौसम में अभी कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। वहीं, राज्य में पिछले 24 घंटे धूप इतनी तेज थी कि मानो आसमान से आग के गोले बरस रहे हो। गर्म हवा ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने को कहा है।  

 

Source : Agency

आपकी राय

2 + 15 =

पाठको की राय