Friday, June 19th, 2026

अस्पताल में भर्ती कड़िया मुंडा से मिले राज्यपाल गंगवार, जताई चिंता और शुभकामनाएं

रांची

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार खूंटी लोकसभा क्षेत्र से 8 बार सांसद रहे और पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा से रांची स्थित मेडिका मणिपाल अस्पताल मिलने पहुंचे।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने इलाजरत लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़यिा मुंडा से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। राज्यपाल ने उपस्थित चिकित्सकों से मुंडा के स्वास्थ्य की स्थिति एवं उपचार की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। राज्यपाल ने कहा कि मुंडा सादगी और जनसेवा के प्रतीक हैं। राज्यपाल ने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

 

 

Source : Agency

आपकी राय

12 + 5 =

पाठको की राय