Thursday, April 23rd, 2026

रांची में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी


रांची

रांची के रातू इलाके में नौ लोगों ने 14 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने  यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात को हुई और इसमें कथित संलिप्तता के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर ने बताया, "पुलिस ने सोमवार को कई जगहों पर छापेमारी की और पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लड़की की चिकित्सकीय जांच भी कराई गई है।"

पुष्कर ने बताया कि अन्य चार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है। रातू थाने के प्रभारी रामनारायण सिंह ने कहा, "पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।"

 

#Gang-rape#Ranchi#5 arrested

Source : Agency

आपकी राय

14 + 9 =

पाठको की राय