Friday, June 19th, 2026

310 किलो से 112 किलो तक: इस शख्स की हैरान करने वाली वेट लॉस जर्नी

ब्राजील के रहने वाले एक शख्स का वजन बढ़कर 310 किलो हो गया था. भारी शरीर के कारण वह डिप्रेशन में आ गया और सोशल फोबिया की वजह से उसने खुद को घर में कैद कर लिया था. लाठी के सहारे चलने वाले इस शख्स के साथ एक दिन ऐसी घटना घटी कि उसका स्वाभिमान जाग गया. इसके बाद उसने बिना कोई भारी वर्कआउट किए सिर्फ एक देसी फॉर्मूले से अपना 112 किलो वजन कम कर लिया है. आज सोशल मीडिया पर उसकी वेट लॉस जर्नी जमकर वायरल हो रही है. तो आइए जानते हैं, इतने भारी-भरकम शरीर के साथ उसने कैसे वजन कम किया.
कार का दरवाजा नहीं खुला तो रो पड़ा

112 किलो वजन कम करने वाले शख्स का नाम जूलियो मामुटे (JULIO MAMUTE) है. उसने पॉडकास्ट में बताया, वजन बढ़ने के बाद उसने घर से निकलना बंद कर दिया था. इस बीच उसकी बहन के बेटे का जन्म हुआ. वह अपने भतीजे के लिए ऑनलाइन एक खिलौना खरीदकर उसे देने पहुंचा. लेकिन हैरान करने वाली बात यह थी कि भारी शरीर के कारण वह कार का दरवाजा तक नहीं खोल पाया. उसने रोते हुए अपनी बहन को फोन किया और कहा, 'मुझसे नहीं हो पा रहा, तुम नीचे आकर गिफ्ट ले जाओ.'

बस इस लाचारी और अपमान ने उसे अंदर तक हिला दिया. उसने सोचा कि अगर आज वह भतीजे से नहीं मिल पा रहा तो कभी अपने खुद के बच्चे नहीं संभाल पाएगा.
घुटने जवाब दे चुके थे फिर किया ये काम

वजन 310 किलो होने की वजह से जिम जाना या रनिंग करना घुटनों के लिए नामुमकिन था. ऐसे में उसने दिमाग लगाया और वॉटर एरोबिक्स क्लास जॉइन की. हालांकि, वहां बुजुर्ग महिलाओं की गॉसिप और केक-कॉफी के चक्कर में वर्कआउट नहीं हो पाता था. इसके बाद उसने सीधा स्विमिंग पूल का रास्ता चुना. उसने दिन में 2 बार स्विमिंग करना शुरू किया.

112 में से 80 किलो वजन स्विमिंग से घटाया
इस शख्स का कहना है कि उसने जो 112 किलो वजन घटाया है, उसमें से 80 किलो वजन सिर्फ और सिर्फ स्विमिंग की वजह से कम हुआ है. पानी ने उसके घुटनों पर दबाव भी नहीं आने दिया और उसकी पूरी बॉडी टोन हो गई. जनवरी 2025 में उसने अपना सोशल मीडिया पेज बनाया और आज उसका एक वीडियो 10.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है.

स्विमिंग से वेट लॉस कैसे होता है?
स्विमिंग वजन घटाने का एक बेहतरीन और असरदार तरीका है क्योंकि यह एक फुल-बॉडी वर्कआउट है, जिसमें सिर से लेकर पैर तक की सभी मसल्स एक साथ काम करते हैं. जब आप पानी में तैरते हैं तो पानी का रेजिस्टेंस (प्रतिरोध) हवा के मुकाबले लगभग 12 गुना ज्यादा होता है, जिससे शरीर को आगे बढ़ने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है और बहुत तेजी से कैलोरी बर्न होती है.

अच्छी बात यह है कि पानी के भीतर आपके शरीर का वजन महसूस नहीं होता जिससे भारी वजन होने पर भी घुटनों, रीढ़ की हड्डी और जोड़ों पर कोई दबाव या झटका नहीं पड़ता. यह आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग दोनों का काम एक साथ करती है, जिससे बिना किसी इंजरी के रिस्क के शरीर का एक्स्ट्रा फैट बहुत तेजी से पिघलने लगता है.

 

#weight loss

Source : Agency

आपकी राय

7 + 3 =

पाठको की राय