Wednesday, April 22nd, 2026

चुनावी जोश पर पानी फिरा! प्रियंका गांधी की रैली रद्द, बारिश बनी रोड़ा

खगड़िया

खगड़िया जिले के बेलदौर में शनिवार को होने वाली कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की चुनावी रैली खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई। यह जानकारी पार्टी के एक नेता ने दी।

इसकी जानकारी बेलदौर के कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश निषाद ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। बता दें कि बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के गांधी इंटर स्कूल मैदान में यह सभा होनी थी, लेकिन भारी बारिश के कारण उनकी सभा स्थगित कर दी गई।गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरण में 06 नवंबर और 11 नवंबर को मतदान कराया जाना है। 14 नवंबर को मतगणना होगी और चुनाव की प्रक्रिया 16 नवंबर तक पूरी हो जायेगी। बिहार विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है।

2025 के बिहार चुनाव में मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और महागठबंधन के बीच होगा। एनडीए में भारतीय जनता पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस पार्टी, दीपांकर भट्टाचार्य के नेतृत्व वाली भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (सीपीआई-एमएल), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीएम) और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं। इसके अलावा, प्रशांत किशोर की जन सुराज ने राज्य की सभी 243 सीटों पर दावा ठोक दिया है।

 

 

#Election#Priyanka Gandhi#rally cancelled

Source : Agency

आपकी राय

12 + 3 =

पाठको की राय