Thursday, August 13th, 2026

भंसाली-नाहटा ग्रुप के प्रतिष्ठानों पर ED का एक्शन, टीम ने खंगाले अहम दस्तावेज

राजनांदगांव.

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने राजनांदगांव में बड़े कारोबारियों के घर और ठिकानों पर छापेमारी की है। सुबह 6 बजे वरिष्ठ अधिकारि​यों की टीम ने दबिश कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि ED की टीम ने DMF घोटाले से जुड़े मामले में नाहटा और भंसाली ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान के ठिकानें पर रेड मारी है।

शहर के सत्यम विहार कॉलोनी में यश और रोमिल नाहटा के घर और कार्यालय में जांच चल रही है। इधर कामठी लाइन में कारोबारी मनीष भंसाली के घर ईडी की टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

भोपाल और रायपुर से पहुंची अधिकारियों की टीम
मिली जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम सुबह रायपुर और भोपाल से पहुंची प्रवर्तन निदेशालय की टीम राजनांदगांव पहुंची और सत्यम विहार कॉलोनी स्थित नाहटा के ठिकाने पर और कामठी लाइन में ललित भंसाली के ठिकाने पर रेड मारी है। ईडी की टीम अभी भी दस्तावेजों की जांच कर रही है। बता दें कि ललित भंसाली सरकारी टेंट हाउस का काम संभालते हैं।

संदिग्ध दस्तावेजों की चल रही जांच
ईडी की टीम DMF घोटाले से जुड़े वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रहे है। सबसे खास बात यह है कि इन दोनों ही ठिकानों पर अक्टूबर 2025 में भी ED की टीम कार्रवाई कर चुकी है। वहीं एक बार फिर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। ईडी के वरिष्ठ अधिकारी वित्तीय लेनदेन, आयकर रिटर्न और तमाम संदिग्ध दस्तावेजों के पुराने रिकार्ड खंगाल रहे हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के लिए संबंधित परिसरों के बाहर स्थानीय पुलिस बल तैनात किया गया है।

व्यावसायिक गलियारों में मचा हड़कंप
तड़के हुई इस अचानक छापेमारी के बाद से ही राजनांदगांव के व्यावसायिक और राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई है। अब तक यह नहीं पता चला है कि यह कार्रवाई किस विशिष्ट मामले या वित्तीय अनियमितता के सिलसिले में की जा रही है। पूरी जांच प्रक्रिया संपन्न होने और अधिकारियों के आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही इस पूरे मामले का वास्तविक खुलासा हो सकेगा।

 

#ED Raid

Source : Agency

आपकी राय

5 + 6 =

पाठको की राय