Friday, July 31st, 2026

बक्सर-भागलपुर हाईवे प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू

 बक्सर
 बिहार के पश्चिमी छोर पर स्थित बक्सर को राज्य के पूर्वी हिस्से से जोड़ने वाले 'बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेस-वे' (हाई-स्पीड कॉरिडोर) के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

लोकसभा में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से एक प्रश्न के लिए दिए गए उत्तर में स्पष्ट किया गया है कि इस एक्सप्रेस-वे की डीपीआर तैयार करने के लिए इसी साल 13 जनवरी को आधिकारिक तौर पर कंसल्टेंट (परामर्शदाता) की नियुक्ति कर दी गई है।

ब्राउनफील्ड परियोजना
यह कार्य एनएचएआई के माध्यम से हो रहा है, जिसमें मुख्य रूप से बक्सर से पटना, मोकामा और मुंगेर होते हुए एनएच के मौजूदा स्ट्रेच को एक्सप्रेस-वे या हाई स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की संभावना पर जोर दिया जा रहा है। यह एक ब्राउनफील्ड परियोजना है।

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे
आपको बता दें कि बक्सर से भागलपुर के बीच ही एक पूर्णत: नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का डीपीआर तैयार करने की जिम्मेदारी बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने बिहार राज्य पथ विकास निगम को सौंपी है। इसके लिए भी निविदा प्रकाशित हो चुकी है।

क्या बनेंगे 2 हाई-स्पीड कॉरिडोर?
अब सभी का ध्यान इस बात पर है कि क्या बिहार और केंद्र की सरकारें बक्सर से भागलपुर के बीच दो अलग-अलग एक्सप्रेस-वे बनाएंगी या इनमें से कोई एक योजना रद की जाएगी।

 

 

#Bhagalpur Expressway

Source : Agency

आपकी राय

7 + 11 =

पाठको की राय