Tuesday, April 21st, 2026

घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी, बिहार के 33 जिलों में Yellow–Orange Alert लागू

पटना

मौसम विभाग (IMD) ने बिहार में ठंड और कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। राज्य के कई जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहेगा, जिससे दृश्यता कम होगी और रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार अगले कई दिनों तक कोहरा और ठंड बनी रहेगी। राज्य के 17 जिलों में यलो अलर्ट तो 16 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

घना कोहरा वाले जिले:
समस्तीपुर, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज

घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी वाले जिले:
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया

तापमान की स्थिति

    पटना: अधिकतम 16.5°C, न्यूनतम 13°C
    औरंगाबाद व गया: अधिकतम तापमान में लगभग 7°C की गिरावट
    नालंदा: 6°C की गिरावट
    वैशाली: 6.2°C की गिरावट

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 4-5 दिन न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे जा सकता है। इसके चलते जनजीवन और यातायात पर प्रभावित होगा। सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम होगी। रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

मौसम विभाग और स्वास्थ्य विभाग की सलाह

    कोहरे और ठंड में यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतें
    स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पालन करें
    गर्म कपड़े पहनें और बच्चों व बुजुर्गों का ध्यान रखें

 

 

#Bihar#Fog havoc

Source : Agency

आपकी राय

14 + 11 =

पाठको की राय