Sunday, April 19th, 2026

CM नीतीश ने मधुबनी को दी 391 करोड़ की सौगात, मिल्क सेंटर से नए एक्सप्रेसवे तक बनेगा

मधुबनी.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी Samriddhi Yatra के दौरान मधुबनी पहुंचे। यहां उन्होंने 298 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और 93 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने (CM Nitish Kumar) कहा कि मधुबनी जिले के सभी 21 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज और मॉडल स्कूल खुलेगा।

CM नीतीश की घोषणाएं
- मधुबनी के मॉडल सदर अस्पताल को अतिविशिष्ट अस्पताल बनाया जाएगा।
- खेल को बढ़ावा देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सलेंस खुला जाएगा।
- सभी पंचायत में दुग्ध केंद्र खोला जायजा और 1024 दुग्ध समितियां बनेंगी।
- पांच साल में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा।
- कौशल विभाग का निर्माण किया जाएगा।
- सरकारी डॉक्टर के निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की नीति बनेगी।
- बिहार में पांच नए एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य कराया जाएगा।

CM नीतीश कुमार ने बिहार के विकास में केंद्र को विशेष मदद के लिए धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने लालू यादव पर तंज करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया था। नीतीश ने कहा कि पहले की सरकारों ने कुछ नहीं किया। हमारी सरकार बिहार में उद्योंगों का जाल बिछाएगी।

 

#CM Nitish Kumar

Source : Agency

आपकी राय

13 + 4 =

पाठको की राय