Wednesday, April 29th, 2026

CGBSE Result: 10वीं-12वीं का रिजल्ट घोषित, जिज्ञासु वर्मा और संध्या नायक बने टॉपर

रायपुर.

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया। इस दौरान टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई है।

10वीं की परीक्षा में टॉप 3 में महासमुंद जिले की 2 लड़कियों ने 594 नंबर के साथ बाजी मारी है। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान शामिल हैं। वहीं तीसरे स्थान पर मुंगेली के अंशुल शर्मा रहे। इन तीनों ने ही 99.00% अंक प्राप्त किए हैं। 42 स्टूडेंट्स ने टॉप-10 में जगह बनाई है। बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी, लेकिन 12वीं हिंदी का पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई।

लाखों छात्रों को था रिजल्ट का इंतजार
गौरतलब है कि हाई स्कूल परीक्षा की मुख्य परीक्षा 21 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 3,20,535 छात्र शामिल हुए। इनमें 1,42,881 बालक और 1,77,654 बालिकाएं शामिल हैं। प्रदेशभर में 2,510 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं हायर सेकेंडरी परीक्षा की मुख्य परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक आयोजित हुई, जिसमें कुल 2,45,785 छात्र शामिल हुए। इनमें 1,02,975 बालक और 1,42,810 बालिकाएं शामिल हैं। इस परीक्षा के लिए 2,395 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे।

रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
स्टूडेंट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं—
ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर जाकर CGBSE Class 10 Result 2026 या CGBSE Class 12 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड एंटर करें।
  • आपकी मार्कशीट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसे चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए CG10 के साथ अपना रोल नंबर टाइप करें और 56263 पर भेज दें।

12वीं कक्षा के टॉपर
रैंक     नाम     प्रतिशत     प्राप्तांक

1     जिज्ञासु वर्मा     98.60%     493
2     ओमनी     98.20%     491
3     कृष महंत     97.80%     489
4     रिया साहू     97.60%     488
4     शहनाज परवीन     97.60%     488
4     ताहिर खान     97.60%     488
5     कुसुमलता बिप्रे     97.40%     487
5     हेमलता साहू     97.40%     487
5     ओमकार कैव्रत     97.40%     487
5     आशा यादव     97.40%     487

ये हैं 10वीं के टॉपर्स के नाम 
स्थान     विद्यार्थी का नाम     अंक     प्रतिशत

1st     संध्या नायक     594     99.00%
1st     परी रानी प्रधान     594     99.00%
1st     अंशुल शर्मा     594     99.00%
2nd     रिया केशवानी     593     98.83%
2nd     रानु सिद्धमयी साहू     593     98.83%
2nd     रेणुका प्रधान     593     98.83%
2nd     दीपांशी बौद्ध     593     98.83%
2nd     नंदिता देवगन     593     98.83%

 

#CG Board Result

Source : Agency

आपकी राय

11 + 8 =

पाठको की राय