Sunday, April 19th, 2026

लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त है, आप के संयोजक केजरीवाल के ये चुनाव बहुत ही मुश्किल दिखाई दे रहा

भोपाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग पूरी होने के बाद सभी के मन में एक ही सवाल है कि कौन जीतेगा दिल्ली? क्या आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी को एक बार फिर से जीत दिलवाएंगे, या इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली में अपनी सत्ता फिर से स्थापित करेगी। इस सवाल का जवाब तो वैसे 8 फरवरी को वोटों की काउंटिंग शुरू होने पर ही मिल पाएगा, लेकिन एग्जिट पोल के जरिए हवा के रुख का अनुमान पता लग गया है। जी हां, लगभग सभी एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल के ये चुनाव बहुत ही मुश्किल दिखाई दे रहा है।

मैट्राइज के एग्जिट पोल में भाजपा सरकार
सबसे पहला एग्जिट पोल मैट्राइज का आया है। मैट्राइज के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए दिखाया है। भाजपा को 35 से 40 सीटें मिल सकती है। आप 50 प्रतिशत तक अपनी सीटें गंवा सकती है। वह 32 से 37 सीटों पर ही सिमट रही है। कांग्रेस 0 से 1 सीटें ला सकती है।
 
चाणक्य स्ट्रैटजी के एग्जिट पोल में भाजपा की एकतरफा जीत
दिल्ली में चाणक्य स्ट्रैटजी का पोल भाजपा को एकतरफा जीत दिखा रहा है। भाजपा को 39-44 सीटें मिल सकती हैं। वहीं आप 25-28 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस 2 से 3 सीटें जीत सकती है।

पोल डायरी के एग्जिट पोल ने भाजपा को दी प्रचंड बहुमत
पोल डायरी के एग्जिट पोल में भाजपा को दिल्ली में प्रचंड बहुतम मिल रहा है। वह 42 से 50 सीटें जीत सकती है। आप 18 से 25 सीटों पर सिमट सकती है। कांग्रेस को 0-2 सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।

रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर
रिपब्लिक भारत ने दिल्ली में आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिखाई है। उनके एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी 32 से 37 सीटों को जीत सकती है। भारतीय जनता पार्टी 35 से 40 सीटों को फतह कर सकती है। कांग्रेस 0 से 1 सीट के साथ अपने पिछले प्रदर्शन को जारी रख हुए हैं।

P MARQ के एग्जिट पोल में भाजपा की लहर
P MARQ के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में भाजपा की लहर है। उनके एग्जिट पोल के अनुसार आम आदमी पार्टी 21 से 31 सीटों को जीत सकती है। भारतीय जनता पार्टी 39 से 49 सीटों को फतह कर सकती है। कांग्रेस 0 से 1 सीट के साथ बहुत ही निराशाजनकर प्रदर्शन कर रही है।

डीवी रिसर्च का अनुमान भाजपा बनाएगी सरकार
डीवी रिसर्च के एग्जिट पोल के अनुसार दिल्ली में भाजपा को पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है। भाजपा को 36 से 44 सीटें मिल रही है। आप 26 से 34 सीटों पर सिमट रही है। कांग्रेस का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। वह एक भी सीट नहीं जीत पा रहे हैं।

 

#exit polls

Source : Agency

आपकी राय

7 + 3 =

पाठको की राय