Friday, April 17th, 2026

भाजपा के वरिष्ठ नेता का मनाया जयंती समारोह, बिहार-मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुशील कुमार मोदी को दी श्रद्धांजलि

पटना।

मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज पटना के श्री कृष्ण मेमोरियलहॉल में सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान द्वारा आयोजित बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्रीएवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व0 सुशील कुमार मोदी के जयंती समारोह में शामिल हुए। इसअवसर पर मुख्यमंत्री ने स्व0 सुशील कुमार मोदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलिअर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान के अध्यक्ष श्री संजय गुप्ताने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा,जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेसहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

#Bihar#Chief Minister Nitish Kumar#Sushil Kumar Modi

Source : Agency

आपकी राय

14 + 5 =

पाठको की राय