Wednesday, April 22nd, 2026

बिहार नतीजों ने चौंकाया: BJP का स्ट्राइक रेट देख कांग्रेस ने याद किया 1984

नई दिल्ली
बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राजनीतिक हलकों में हड़कंप मचा दिया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए 243 में से 202 सीटें अपने नाम की हैं। इसने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को करारी हार दी। इस बीच, कांग्रेस पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए परिणामों की जांच की मांग की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया। कांग्रेस के 61 प्रत्याशियों में सिर्फ छह ही एनडीए की लहर में अपनी जीत बचा पाए।

अजय माकन ने कहा कि 'शुरुआत से ही पूरी चुनाव प्रक्रिया पर सवालिया निशान लगा हुआ था। जब ऐसा है, तो परिणाम भी इस तरह अप्रत्याशित आएंगे। कभी ऐसा स्ट्राइक रेट नहीं रहा। 1984 में भी कांग्रेस का स्ट्राइक रेट ऐसा नहीं था, जैसा इन चुनावों में बीजेपी का है। बीजेपी का 90 परसेंट से भी ऊपर का स्ट्राइक रेट.. किसी को भी उम्मीद नहीं थी और इसमें दाल में काला नजर आता है। हमने अपने गठबंधन सहयोगियों से बात की है। सभी का मानना है कि ये अप्रत्याशित परिणाम हैं और इनकी जांच होनी चाहिए, डेटा का विश्लेषण होना चाहिए। बिहार भर से हमारे कार्यकर्ताओं के फोन आ रहे हैं कि अनियमितताएं हुई हैं और इसकी जांच होनी चाहिए। हमारे लोग डेटा इकट्ठा कर रहे हैं, हम फॉर्म 17 सी, मतदाता सूची देखेंगे और फिर तथ्यों और डेटा के साथ आपके सामने आएंगे।'

कांग्रेस नेता की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत को ‘ब्रैंड मोदी नीतीश’ के रूप में देखा जा रहा है। इसके उलट, विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन 34 सीट पर सिमट गया। बैठक के बाद खरगे के आवास से निकलते हुए कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि बिहार से जो नतीजे आए हैं, वे हम सभी के लिए अविश्वसनीय हैं... हमारे गठबंधन दल इस पर विश्वास नहीं कर रहे हैं... हम आंकड़े इकट्ठा कर रहे हैं और गहन विश्लेषण कर रहे हैं, और 1-2 हफ्ते के भीतर हम ठोस सबूत पेश करेंगे... चुनाव आयोग पूरी तरह से एकतरफा है... यह प्रक्रिया संदिग्ध है..."

बिहार के चुनाव नतीजों पर राहुल, खरगे ने किया मंथन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा की। बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और महगठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस सिर्फ छह सीट पर सिमट गई है। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, पार्टी कोषाध्यक्ष अजय माकन और पार्टी के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेताओं ने बिहार में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन पर चर्चा की। पार्टी ने बिहार में 61 सीट पर चुनाव लड़ा था और केवल छह सीट ही जीत पाई। वर्ष 2010 के बाद बिहार में पार्टी का यह दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन था। उसने 2010 में केवल चार सीट जीती थीं।

स के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे को चौंकाने वाला करार दिया था और कहा था कि विपक्षी गठबंधन एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सका, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस पार्टी और 'इंडिया' गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे।

 

#Congress surprised by BJP's impressive performance

Source : Agency

आपकी राय

10 + 11 =

पाठको की राय