Monday, June 22nd, 2026

बिहार सरकार का बड़ा फैसला: 31 IPS अफसरों की पदोन्नति, DIG बने 22 अधिकारी; कुंदन कृष्णन को DG पद

पटना

बिहार सरकार ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 31 अधिकारियों को पदोन्नति दी है। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी।

अधिसूचना के अनुसार ये पदोन्नतियां एक जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी। अधिसूचना में बताया गया कि 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) पद से पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक (DGP) के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 2008 बैच के आठ आईपीएस अधिकारियों को उप महानिरीक्षक (DIG) से पदोन्नत कर पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है। इनमें किम, निताशा गुरिया, सत्यवीर सिंह, उपेंद्र कुमार शर्मा, विकास बर्मन और मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। अधिसूचना के मुताबिक 2012 बैच के 22 आईपीएस अधिकारियों को उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर पदोन्नति दी गई है।

 

#Bihar government#IPS officers

Source : Agency

आपकी राय

12 + 14 =

पाठको की राय