Friday, April 17th, 2026

वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्री में न दें ये चीजें

कभी-कभी हम आसपास के लोगों या पड़ोसियों की मदद करने के लिए उन्हें घरेलू उपयोग की चीजें दे देते हैं या फिर खुद के उपयोग के लिए दूसरों से मांग भी लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें, तो आपको अपने घर की कुछ चीजें भूलकर भी दूसरे को नहीं देनी चाहिए। वरना इसका आपको विपरीत परिणाम देखने को मिलते हैं।

बढ़ सकती है परेशानी
कई बार हम नमक खत्म होने पर किसी और से मांग लेते हैं, या फिर किसी और की सहायता करने के लिए दे भी देते हैं। लेकिन नमक का संबंध शनि से माना गया है। ऐसे में यह माना जाता है कि अगर किसी को मुफ्त में नमक दिया जाए, तो इससे व्यक्ति पर कर्ज का बोझ बढ़ने लगता है। साथ ही रोग आदि भी बढ़ सकते हैं। इसी के साथ नुकीली चीजें जैसे चाकू, सूई आदि नहीं देना चाहिए।

फ्री में न दें ये चीजें
वास्तु शास्त्र में लोहे का संबंध भी शनि देव से माना जाता है। ऐसे में आपको न तो किसी को लोहे का सामान देना चाहिए और न ही किसी से लोहे का सामान फ्री में लेना चाहिए। वरना इससे जीवन में तनाव और बाधाएं बढ़ने लगती हैं। इसी के साथ शनि देव से संबंधित माना गया तेल भी किसी को मुफ्त नहीं देना चाहिए। हालांकि आप इन चीजों का दान कर सकते हैं।

हो सकती है पैसों की कमी
कभी-कभी हम किसी को उपहार में या मुफ्त में पर्स या रूमाल आदि दे देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की दृष्टि से ऐसा करना बिलकुल भी शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

Source : Agency

आपकी राय

9 + 8 =

पाठको की राय