Friday, April 17th, 2026

वास्तु शास्त्र चेतावनी: ये आम गलतियां रोक देती हैं धन का आगमन, अभी जान लें उपाय

वास्तु शास्त्र को भारतीय संस्कृति में घर और जीवन की ऊर्जा को संतुलित करने का महत्वपूर्ण माध्यम माना गया है. मान्यता है कि घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह व्यक्ति की तरक्की, सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है. वहीं, अनजाने में की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां आर्थिक तंगी, कर्ज और मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं. आइए वास्तु के अनुसार जानते हैं ऐसी ही आम गलतियों के बारे में, जिन्हें समय रहते सुधारना बेहद जरूरी होता है.

मेन दरवाजे पर अंधेरा रहना
घर का मुख्य द्वार मां लक्ष्मी का प्रवेश द्वार माना जाता है. यदि आपके घर के मेन गेट पर शाम के समय अंधेरा रहता है, तो यह नकारात्मकता को निमंत्रण देता है.

किचन में रात को जूठे बर्तन छोड़ना
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर रात के बर्तन सुबह धोने के लिए छोड़ देते हैं. वास्तु के अनुसार, रसोई में जूठे बर्तन छोड़ने से मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं और घर में दरिद्रता का वास होने लगता है.

नल से पानी का टपकना
अगर आपके घर के किसी भी हिस्से का नल टपकता है, तो इसे वास्तु में बेहद अशुभ माना गया है. टपकता हुआ पानी धीरे-धीरे धन की बर्बादी का प्रतीक माना जाता है.

उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में गंदगी
घर की उत्तर-पूर्व दिशा को देवताओं का स्थान माना जाता है. इस दिशा में भारी सामान, कबाड़ या जूते-चप्पल रखना तरक्की के रास्तों को बंद कर देता है.

बंद घड़ियां और टूटे शीशे
घर में बंद पड़ी घड़ियां आपके समय (भाग्य) को भी रोक देती हैं. इसी तरह टूटा हुआ शीशा या दरार वाले बर्तन घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं, जिससे आर्थिक हानि होती है.

शाम के समय झाड़ू लगाना
धार्मिक और वास्तु मान्यताओं के अनुसार, सूर्यास्त के समय या उसके बाद घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से घर की लक्ष्मी बाहर चली जाती है.

 

#Vastu Tips

Source : Agency

आपकी राय

9 + 9 =

पाठको की राय